संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

फोटो 11गिद्दी5-मीटिंग में शामिल लोग एनसीओइए ने पीट मीटिंग की गिद्दी(हजारीबाग). एनसीओइए ने बुधवार को गिद्दी सी वर्कशॉप में पीट मीटिंग की. इसकी अध्यक्षता लक्षी राम ने की. मीटिंग में एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजीकरण करना चाह रही है. मजदूरों पर हमले तेज हो […]

फोटो 11गिद्दी5-मीटिंग में शामिल लोग एनसीओइए ने पीट मीटिंग की गिद्दी(हजारीबाग). एनसीओइए ने बुधवार को गिद्दी सी वर्कशॉप में पीट मीटिंग की. इसकी अध्यक्षता लक्षी राम ने की. मीटिंग में एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजीकरण करना चाह रही है. मजदूरों पर हमले तेज हो गये हंै. कोयला उद्योग को निजीकरण करने के उद्देश्य से ही कोयला अध्यादेश लाया गया है और श्रम कानूनों में संशोधन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन्हीं सब सवालों को लेकर ऑल इंडिया कोल फेडरेशन (सीटू) के आ ान पर 18 मार्च को दिल्ली में संसद मार्च का आयोजन किया गया है. इसे सफल बनाने के लिए मजदूरों से भागीदारी की अपील की गयी. एनसीओइए के देवनाथ महली ने भी अपनी बातें रखी. उन्होंने ने भी केंद्र सरकार पर जमकर कर निशाना साधा. इस मौके पर वृजमोहन महतो, योगेंद्र मुंडा, तालेश्वर मुंडा, प्रेमजीत, राजू बेदिया, राजू गंझू, महेंद्र राम, रामचंद्र, संजय मांझी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >