46 मोतियाबिंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

फोटो फाइल 24 आर-सी- मोतियाबिंद मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण करते डॉक्टर व सहायक.रामगढ़. सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय में सीएसआर के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. शिविर में 46 चिह्नत मरीजों का ऑपरेशन किया गया. शिविर के आयोजन में उप-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया […]

फोटो फाइल 24 आर-सी- मोतियाबिंद मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण करते डॉक्टर व सहायक.रामगढ़. सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय में सीएसआर के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. शिविर में 46 चिह्नत मरीजों का ऑपरेशन किया गया. शिविर के आयोजन में उप-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि 152 मरीजों का निबंधन किया गया था. इसमें जांच के बाद 62 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. पहले दिन 46 मरीजों का ऑपरेशन किया गया. बाकी 26 मरीजों का ऑपरेशन बुधवार को किया जायेगा. शिविर के आयोजन में वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ भरत सिंह, डॉ एन पंडित, डॉ रजनी कुजूर, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ सुधीर आर्या, डॉ रंजन कुमार, नीलिमा, रीता तिवारी, निशा कुमारी, खुर्शीद अंसारी, सहदेव राम आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >