भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में धरना 10 को

झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक फोटो फाइल 24 आर-ई-बैठक में उपस्थित किसान सभा के पदाधिकारी व सदस्य.रामगढ़. झारखंड राज्य किसान सभा मरार पंचायत की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता रामू रजवार ने कीा. बैठक में मुख्य रूप से किसान सभा के राज्य सचिव मंगल सिंह ओहदार मौजूद थे. बैठक में पंचायत में […]

झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक फोटो फाइल 24 आर-ई-बैठक में उपस्थित किसान सभा के पदाधिकारी व सदस्य.रामगढ़. झारखंड राज्य किसान सभा मरार पंचायत की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता रामू रजवार ने कीा. बैठक में मुख्य रूप से किसान सभा के राज्य सचिव मंगल सिंह ओहदार मौजूद थे. बैठक में पंचायत में किसान सभा की सदस्यता व पंचायत कमेटी बनाने पर विचार किया गया. वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध किया. निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को इस अध्यादेश के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंचायत से 100 किसान पैदल मार्च कर एसडीओ कार्यालय पहुंचेंगे. बैठक में सुजीत कुमार, विजयनंदन मिश्रा, गोविंद रजवार, विजय करमाली, दशमी देवी, प्रमोद मिश्रा, रमन रजवार, देवकी प्रसाद, मेघनाथ रजवार, ललकु करमाली, समीर भगत, पच्चू रजवार, श्यामसुंदर रजवार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >