पंचायत सचिवों को आठ-नौ माह से वेतन नहीं मिला है फोटो 24गिद्दी5-हड़ताल में शामिल पंचायत सचिव गिद्दी(हजारीबाग). वेतन की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में कलमबद्ध हड़ताल की. हड़ताल से मुख्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ. पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब उचित कदम नहीं उठाया गया, तो अगले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. पंचायत सचिव आशीष कुमार पांडा ने बताया कि हजारीबाग जिले में पंचायत सचिवों को पिछले आठ-नौ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. इसके कारण पंचायत सचिवों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन पूरे हजारीबाग जिले में किया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को अविलंब बकाया वेतन नहीं मिलेगा, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. कमलबद्ध हड़ताल में पंचायत सचिव आशीष कुमार पांडा, प्रभुनारायण सिंह, सुरेंद्र महतो, निसार अली, शक्ति राम बेदिया, धनेश्वर राम आदि शामिल थे.
लीड) बकाये वेतन की मांग को लेकर कलमबद्ध हड़ताल
पंचायत सचिवों को आठ-नौ माह से वेतन नहीं मिला है फोटो 24गिद्दी5-हड़ताल में शामिल पंचायत सचिव गिद्दी(हजारीबाग). वेतन की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में कलमबद्ध हड़ताल की. हड़ताल से मुख्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ. पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब उचित कदम नहीं […]
