केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करें

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का सेमिनारकेंद्र सरकार की गलत नीतियों का असर किसान -मजदूरों पर पड़ रहा है. मिथिलेश सिंह फोटो – 24 घाटो-3 बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के सेमिनार में शामिल यूनियन के नेता व कार्यकर्ताघाटोटांड़. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (हजारीबाग क्षेत्र) के सेमिनार का आयोजन मंगलवार को केदला दो नंबर स्कूल में किया […]

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का सेमिनारकेंद्र सरकार की गलत नीतियों का असर किसान -मजदूरों पर पड़ रहा है. मिथिलेश सिंह फोटो – 24 घाटो-3 बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के सेमिनार में शामिल यूनियन के नेता व कार्यकर्ताघाटोटांड़. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (हजारीबाग क्षेत्र) के सेमिनार का आयोजन मंगलवार को केदला दो नंबर स्कूल में किया गया. इसमें हजारीबाग क्षेत्र की सभी शाखा से यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए. सेमिनार में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा हुई. यूनियन के केंद्रीय सचिव मिथिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं. सरकार मुनाफा अर्जित करनेवाले उद्योग -धंधे को विदेशी पूंजीपतियों के हाथों में बेचने में लगी है. इसका सीधा असर हमारे देश के किसान व मजदूरों पर पड़ रहा है. उन्होंने सभी मजदूर -किसानों को एकजुट हो कर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने का आ ान किया. सेमिनार में बसंत कुमार, इजराइल मियां, डॉ राम कविंद्र, धनेश्वर तुरी, फरहरी महतो, अशोक महतो, मिथलेश्वर राय, संजीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, शंकर रजवार, विनोद कुमार, तेज नारायण महतो, छोटे लाल मांझी, डेगलाल महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >