हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव आज

रामगढ़. कांकेबार स्थित श्रीश्री नीलकंठेश्वरधाम हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 25 फरवरी को मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा. वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि रामगढ़ के विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. बतौर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार महतो, अर्चना महतो, लाजवंती देवी, […]

रामगढ़. कांकेबार स्थित श्रीश्री नीलकंठेश्वरधाम हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 25 फरवरी को मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा. वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि रामगढ़ के विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. बतौर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार महतो, अर्चना महतो, लाजवंती देवी, गिरधारी महतो, अरविंद कुमार महतो व हरविंदर सिंह सैनी उपस्थित होंगे. वार्षिकोत्सव की तैयारी में सुरेश महतो, नुनुलाल महतो, अशोक कुमार महतो, ललन कुमार, कुलदीप कुमार, सीताराम महतो, सुरेंद्र महतो, चुरामन महतो, चुनीलाल महतो, मुकेश कुमार आदि लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >