फो...सुख- शांति के लिए अध्यात्म की राह अपनायें : निर्मला

23बीएचयू-7-विधायक को दुपट्टा भेंट किया गया, 8-सत्संग में शामिल लोग.बाबा हरदेव जी का जयंती समारोह मनाया गया भदानीनगर. भुरकुंडा निरंकारी भवन में बाबा हरदेव जी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर बाबा हरदेव जी महाराज की जय, एक तू ही निरंकार आदि का उदघोष लगाया गया. मौके पर बतौर मुख्य […]

23बीएचयू-7-विधायक को दुपट्टा भेंट किया गया, 8-सत्संग में शामिल लोग.बाबा हरदेव जी का जयंती समारोह मनाया गया भदानीनगर. भुरकुंडा निरंकारी भवन में बाबा हरदेव जी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर बाबा हरदेव जी महाराज की जय, एक तू ही निरंकार आदि का उदघोष लगाया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्मला देवी ने कहा कि शांति से बढ़ कर कोई संपत्ति नहीं है, जो सिर्फ अध्यात्म की राह अपनाने से ही मिल सकती है. समारोह की अध्यक्षता करते हुए भुरकुंडा शाखा मुखी अशोक कुमार चौहान ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में भाग-दौड़ की जिंदगी में लोग धन के पीछे भागते हुए शांति चैन खोते जा रहे हैं. उन्होंने अध्यात्म की राह अपनाने का आह्वान किया. कांग्रेस के जिला महासचिव राजकिशोर पांडेय ने अध्यात्म के प्रति अपना अनुभव बांटा. कहा कि भक्ति में ही शक्ति है. मौके पर विधायक को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया. विधायक ने सत्संग भवन निर्माण कराने की घोषणा की. सत्संग समापन के बाद लंगर का आयोजन किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. ंच संचालन सुरजीत सिंह ने किया. इससे पूर्व परमपिता परमात्मा कण-कण तेरा वास भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. सिमरन, दीपमाला, केसिया, जिकेश्वरी, रानी कौर ने भजन प्रस्तुत किया. आयोजन को सफल बनाने में अमन, अनिल, सुनील, सूरजनाथ, चेतलाल, जगदीश, वकील राणा, विक्की, कुणाल, आदित्य, पुष्पा चौहान, किरण, मुकुनलता, कुंती, सोनी, सुजीता, मालती आदि का योगदान रहा.२

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >