राजस्व कर्मचारी के कार्यालय का ताला तोड़ा गया

पतरातू. पतरातू अंचल के राजस्व कर्मचारी मोहन कुमार के कार्यालय का ताला दंडाधिकारी की उपस्थिति में तोड़ा गया. मोहन कुमार लगभग एक महीने से बिना सूचना के कार्यालय से गायब थे. इसी संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप व थाना प्रभारी राजेश मंडल की उपस्थिति में मोहन कुमार […]

पतरातू. पतरातू अंचल के राजस्व कर्मचारी मोहन कुमार के कार्यालय का ताला दंडाधिकारी की उपस्थिति में तोड़ा गया. मोहन कुमार लगभग एक महीने से बिना सूचना के कार्यालय से गायब थे. इसी संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप व थाना प्रभारी राजेश मंडल की उपस्थिति में मोहन कुमार के कार्यालय का ताला तोड़ा गया. कार्यालय में मौजूद कागजात की जब्ती सूची बना कर संबंधित हल्का का प्रभार राजस्व कर्मचारी मंजू रविदास को दिया गया. ज्ञात हो कि मोहन कुमार हलका एक व तीन का कार्य देखते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >