....कोयला परिवहन कार्य ठप कराया

घाटोटांड़. सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत कोयला परिवहन कंपनियों के मुंशियों ने सोमवार को यहां का कोयला परिवहन कार्य करीब तीन घंटे ठप करा दिया . बाद में कोयला परिवहन ठेकेदारों द्वारा एक सप्ताह के अंदर वार्ता कर मजदूरी वृद्धि पर विचार करने का भरोसा दिया . आश्वासन के बाद मुंशियों ने अपना […]

घाटोटांड़. सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत कोयला परिवहन कंपनियों के मुंशियों ने सोमवार को यहां का कोयला परिवहन कार्य करीब तीन घंटे ठप करा दिया . बाद में कोयला परिवहन ठेकेदारों द्वारा एक सप्ताह के अंदर वार्ता कर मजदूरी वृद्धि पर विचार करने का भरोसा दिया . आश्वासन के बाद मुंशियों ने अपना आंदोलन वापस लिया . आंदोलन कर रहे मुंशियों ने कहा कि सीसीएल की हाई पावर कमेटी द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान उन्हें नहीं किया जाता है. अगर कोयला परिवहन कंपनियों द्वारा हाई पावर कमेटी द्वारा तय वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे वृहद आंदोलन करेंगे. आंदोलन में मुख्य रूप से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार , मो मुस्ताक , महावीर प्रसाद ,महादेव मांझी, मो मिन्हाज ,मेघनाथ तुरी , राज प्रकाश तुरी, रतिया मांझी , ललन ,नरेश हेंब्रोम आदि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >