लोहा काटने के लिए चोर पहुंचे, सिलिंडर जब्त

उरीमारी. सयाल के सीएचपी रेलवे साइडिंग में चोरी करने के लिए चोरों का गिरोह वाहन के साथ सिलिंडर व गैस कटर लेकर पहुंचा. इसकी भनक सीसीएल सुरक्षा कर्मियों को लगी. तत्काल इसकी जानकारी भुरकुंडा पुलिस को दी गयी. सुरक्षा विभाग ने बताया कि रात्रि 11 बजे पुलिस के गश्ती दल ने दो बड़े सिलिंडर, दो […]

उरीमारी. सयाल के सीएचपी रेलवे साइडिंग में चोरी करने के लिए चोरों का गिरोह वाहन के साथ सिलिंडर व गैस कटर लेकर पहुंचा. इसकी भनक सीसीएल सुरक्षा कर्मियों को लगी. तत्काल इसकी जानकारी भुरकुंडा पुलिस को दी गयी. सुरक्षा विभाग ने बताया कि रात्रि 11 बजे पुलिस के गश्ती दल ने दो बड़े सिलिंडर, दो छोटे सिलिंडर,गैस कटर, पाइप आदि सामान जब्त किया है. हालांकि इस बाबत भुरकुंडा पुलिस से पूछे जाने पर किसी तरह का सामान जब्त किये जाने से इनकार किया गया. सुरक्षा विभाग ने सामान जब्त होने की पुष्टि की है. मालूम हो कि शुक्रवार रात्रि को चोरों ने यहां से 12 टन लोहा काट लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >