सत्र 2015-17 कमेटी चुनाव के लिए कमेटी गठित

रामगढ़ सिटिजन फोरम की दसवीं कार्यकारिणी कमेटी की बैठकरामगढ़. सिटीजन फोरम की दसवीं कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होटल वेब्स में हुई. अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया. सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने पिछली बैठक के बाद फोरम द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी. कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह छाबड़ा ने आय-व्यय […]

रामगढ़ सिटिजन फोरम की दसवीं कार्यकारिणी कमेटी की बैठकरामगढ़. सिटीजन फोरम की दसवीं कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होटल वेब्स में हुई. अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया. सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने पिछली बैठक के बाद फोरम द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी. कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह छाबड़ा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. उन्होंने राजधानी व गरीब रथ का बरकाकाना स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए फिर से प्रयास करने की बात कही. सत्र 2015-17 नयी कमेटी के चुनाव के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसका चेयरमैन सुरेश अग्रवाल को बनाया गया. चुनाव की तिथि 17 मार्च निर्धारित की गयी है. बैठक में सुरेश अग्रवाल, वंशीधर गोप, सुदर्शन साहनी, डीपी सिंह, श्याम प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, कमल बगडि़या, तारकेश्वर नाथ, प्रभात अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >