बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक फोटो फाइल संख्या 22 कुजू : जांच के लिए पहुंची टीम कुजू. पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कुजू क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों में पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को दी गयी. यह अभियान दो दिनों तक चलेगा. क्षेत्र के कुजू, मुरपा, आरा, सारूबेड़ा, तोपा, सांडी, दिगवार, बोंगाबार, करमा, रतवे, सेवटा आदि केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी. पल्स पोलियो को लेकर रामगढ़ के एसडीओ ने जांच टीम बनायी थी. टीम ने अपने -अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर दी जा रही खुराक का अवलोकन किया. जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर भेजी जायेगी. इसी दौरान दिगवार पंचायत भवन में जेइ संतोष कुमार रवि व रेफरल अस्पताल टूटी झरना के डॉ किशोर राम बेदिया पहुंचे. उन्होंने सहिया व आंगनबाड़ी सेविका से पूछताछ करते हुए रिपोर्ट ली. इस अभियान में सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि शामिल थीं.
कुजू में चला पल्स पोलियो अभियान
बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक फोटो फाइल संख्या 22 कुजू : जांच के लिए पहुंची टीम कुजू. पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कुजू क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों में पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को दी गयी. यह अभियान दो दिनों तक चलेगा. क्षेत्र के कुजू, मुरपा, आरा, सारूबेड़ा, तोपा, सांडी, दिगवार, […]
