लीड) फ्लैग- विकास आयुक्त पीटीपीएस के अधिकारियों से की बात

हेडिंग-एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर में चलेगा पीटीपीएसपीटीपीएस को रिव्यू करने की योजना प्लांट का एक्सटेंशन करने की योजना पीटीपीएस के अधिकारी व एनटीपीसी की टीम का होगा शीघ्र दौरासमाचार का फोटो फाइल 21पीटीआर-ए में विकास आयुक्त आरएस पोद्दारपतरातू.झारखंड सरकार के विकास आयुक्त आरएस पोद्दार शनिवार की देर शाम पीटीपीएस पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने […]

हेडिंग-एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर में चलेगा पीटीपीएसपीटीपीएस को रिव्यू करने की योजना प्लांट का एक्सटेंशन करने की योजना पीटीपीएस के अधिकारी व एनटीपीसी की टीम का होगा शीघ्र दौरासमाचार का फोटो फाइल 21पीटीआर-ए में विकास आयुक्त आरएस पोद्दारपतरातू.झारखंड सरकार के विकास आयुक्त आरएस पोद्दार शनिवार की देर शाम पीटीपीएस पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने स्थानीय प्रबंधन व प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पीटीपीएस को एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर में चलाने पर चर्चा की गयी. श्री पोद्दार ने बताया कि सरकार द्वारा पीटीपीएस को रिव्यू करने की योजना है. इसके तहत एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर कर प्लांट का एक्सटेंशन करने की योजना है. इसे लेकर एनटीपीसी द्वारा प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. इसमें पीटीपीएस की चार इकाइयों के रिवाइवल, प्लांट लोड फैक्टर बढ़ाने सहित यहां चार हजार मेगावाट क्षमता का प्लांट लगाने का प्रस्ताव है. प्रस्ताव के संबंध में सरकार जांच कर रही है. एनटीपीसी की टीम भी पीटीपीएस में उपलब्ध संसाधनों को जायजा ले रही है. उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में वर्णित बिंदुओं पर सरकार विचार करेगी. इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. एनटीपीसी के एमओयू के बाद योजना पर कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सरकार के अधिकारियों व एनटीपीसी की टीम द्वारा पीटीपीएस का दौरा कर जायजा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >