भाजपा की देन है हजारीबाग में रेल : राधेश्याम

भदानीनगर. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम अग्रवाल ने हजारीबाग रेल सेवा से जुड़ने पर पूर्व विदेश मंत्री सह पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा है कि हजारीबाग में रेल सेवा पहुंचाने के लिए पिछले 16 वर्षों से संकल्पित श्री सिन्हा के अथक प्रयास से यह संभव हो […]

भदानीनगर. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम अग्रवाल ने हजारीबाग रेल सेवा से जुड़ने पर पूर्व विदेश मंत्री सह पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा है कि हजारीबाग में रेल सेवा पहुंचाने के लिए पिछले 16 वर्षों से संकल्पित श्री सिन्हा के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है. श्री अग्रवाल ने हजारीबाग जिलावासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित यशवंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि श्री वाजपेयी व यशवंत सिन्हा के प्रयास के बल पर आज हजारीबाग के लोग रेल सेवा से जुड़ पाये हैं. इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह से मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >