21बीएचयू-2-माताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व सचिव.मातृभाषा दिवस पर माता सशक्तीकरण विषय पर वर्कशॉप का आयोजनभुरकुंडा. श्री अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुरकुंडा में चल रहे वर्कशॉप का समापन शनिवार को हुआ. अंतिम दिन माताओं की सशक्तीकरण विषय पर कक्षा नर्सरी से चौथी कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को बताया गया कि वह अपने बच्चे के साथ किस तरह सहयोग कर सकती हैं. कैसे उनकी अंगरेजी को बेहतर बना सकती हैं. वर्कशॉप में माताओं को अपनी हुनर के प्रदर्शन का अवसर दिया गया. इसमें माताओं ने विभिन्न प्रकार की सजावटी व उपयोगी सामान तैयार किया. माताओं ने अपने फैमिली चार्ट को भी बेहद सुंदर ढंग से तैयार कर प्रस्तुत किया. कई माताओं ने गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. माताओं के बीच अपने बच्चों को सिखाने के लिए कई गेम भी कराये गये. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मातृभाषा दिवस पर माताओं की सक्रिय भागीदारी पर आयोजित वर्कशॉप उनके भीतर नयी ऊर्जा का संचार करेगा. स्कूल के सचिव प्रवीण राजगढि़या ने भी माताओं को संबोधित किया. वर्कशॉप का संचालन रितिका ने किया. इस अवसर पर नाजरीन परवीन, रूपन देवी, सती देवी, मुनिया देवी, पूजा करन, शम्मा परवीन, नीजर सुल्तान, रेणु अग्रवाल, किरण देवी, परमजीत, सुनीता देवी, फूल कुमारी, बबीता कुमारी, सरिता देवी, ए देवी, कुंती देवी, सरिता कुमारी, सोमन देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, नीलू देवी, गुडि़या देवी, शोभा देवी, रागिनी अग्रवाल, उमा देवी, मधुलता आदि उपस्थित थीं. आयोजन को सफल बनाने में श्रीपर्णा गुप्ता, दीपिका तिवारी, सुनीता दास, रजनी, रिंकू, सरिता आदि का योगदान रहा.
लीड के साथ) माताओं ने सीखा सहयोग का हुनर
21बीएचयू-2-माताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व सचिव.मातृभाषा दिवस पर माता सशक्तीकरण विषय पर वर्कशॉप का आयोजनभुरकुंडा. श्री अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुरकुंडा में चल रहे वर्कशॉप का समापन शनिवार को हुआ. अंतिम दिन माताओं की सशक्तीकरण विषय पर कक्षा नर्सरी से चौथी कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को बताया गया कि वह […]
