मातृभाषा से जुड़ती है देश की एकता

मातृभाषा दिवस पर डीएवी में कार्यक्रम आयोजित फोटो फाइल : 21 चितरपुर एफ गीत प्रस्तुत करती छात्राएं रजरप्पा.डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा प्रोजेक्ट में मातृभाषा दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वाद -विवाद , कहानी, समूह गान, लेखन, कविता लेखन व पोस्टर मेकिंग आदि का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनडी […]

मातृभाषा दिवस पर डीएवी में कार्यक्रम आयोजित फोटो फाइल : 21 चितरपुर एफ गीत प्रस्तुत करती छात्राएं रजरप्पा.डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा प्रोजेक्ट में मातृभाषा दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वाद -विवाद , कहानी, समूह गान, लेखन, कविता लेखन व पोस्टर मेकिंग आदि का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनडी ग्रोवर हाउस, द्वितीय हंसराज सदन व तृतीय ब्रिजानंद सदन रहे. समूह गान में प्रथम दीपिका समूह, द्वितीय साइस्ता समूह एवं तृतीय रीम झिम समूह रहे. प्राचार्य एचके झा ने कहा कि मातृभाषा ही देश को एकता सूत्र में बांधती है. इस तरह के आयोजन से भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है. कार्यक्रम के आयोजन में पूनम प्रसाद, यूके सिंह, एचके सिंह, पीके बेहेरा, इंद्रनाथ महतो, जय बख्शी, एसके मिश्रा, डॉ आर विश्वकर्मा, मो खालिद सरफराज आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >