मारपीट को लेकर दो मामला दर्ज

गिद्दी(हजारीबाग).घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप में गिद्दी थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी दो तल्ला निवासी मधु कुमारी के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें शंकर यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है. उधर, वाशरी कॉलोनी दो तल्ला की […]

गिद्दी(हजारीबाग).घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप में गिद्दी थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी दो तल्ला निवासी मधु कुमारी के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें शंकर यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है. उधर, वाशरी कॉलोनी दो तल्ला की रेणु देवी के लिखित बयान पर भी गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें लखन तुरी, उनकी पत्नी, सागर तुरी, नीलम तुरी, मधु कुमारी, आरघु तुरी, उनकी पत्नी गेड़मी देवी, आनंद तुरी, पूजा कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >