मोबाइल फोन पर धमकी देने वाला पकड़ाया

रामगढ़. कुजू ओपी क्षेत्र के बड़गांव चैनपुर निवासी गोपाल प्रजापति को ओरमांझी पुलिस ने धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में पक ड़ कर ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार, ओरमांझी थाना क्षेत्र के होचाई ग्राम निवासी रामकुमार महतो को विगत 10 दिनों से मोबाइल फोन से धमकी दी जा रही थी. इसकी लिखित […]

रामगढ़. कुजू ओपी क्षेत्र के बड़गांव चैनपुर निवासी गोपाल प्रजापति को ओरमांझी पुलिस ने धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में पक ड़ कर ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार, ओरमांझी थाना क्षेत्र के होचाई ग्राम निवासी रामकुमार महतो को विगत 10 दिनों से मोबाइल फोन से धमकी दी जा रही थी. इसकी लिखित शिकायत रामकुमार महतो ने ओरमांझी थाना में दर्ज करवायी थी. आज रामकुमार महतो ने फोन कर पैसे देने के लिए रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड के निकट बुलाया. इसके बाद रामकुमार महतो अपने साथियों के साथ रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड में धमकी देने वाले गोपाल प्रजापति को धर दबोचा तथा रामगढ़ थाना को सौंप दिया. सूचना पाकर ओरमांझी थाना के अधिकारी संजय कुमार गोपाल प्रजापति को अपने साथ ले गये. गोपाल के पास 1420 रुपये नकद बरामद किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >