खीरू महतो के पुत्र का निधन, शोक

पिछले छह माह से कैंसर से पीडि़त थे फोटो – 20 घाटो -1 पूर्व विधायक खीरू महतो के पुत्र का अंतिम दर्शन करते लोग घाटोटांड़. मांडू के पूर्व विधायक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के पुत्र इंद्रनाथ पटेल (40 वर्ष)का निधन शुक्रवार की सुबह केदला स्थित आवास पर हो गया. वे पिछले […]

पिछले छह माह से कैंसर से पीडि़त थे फोटो – 20 घाटो -1 पूर्व विधायक खीरू महतो के पुत्र का अंतिम दर्शन करते लोग घाटोटांड़. मांडू के पूर्व विधायक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के पुत्र इंद्रनाथ पटेल (40 वर्ष)का निधन शुक्रवार की सुबह केदला स्थित आवास पर हो गया. वे पिछले छह माह से कैंसर से पीडि़त थे. निधन की खबर पाकर क्षेत्र के राजनीतिक दल के नेता -कार्यकर्ता व आम लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. इंद्रनाथ का अंतिम संस्कार चुटुआ नदी घाट पर किया गया. उनके 14 वर्षीय पुत्र हर्ष पटेल ने मुखाग्नि दी. मौके पर पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, जदयू नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, जिप सदस्य योधेश्वर सिंह भोगता, श्रमिक नेता शंकर सिंह, बालेश्वर महतो, महेंद्र पाठक, राजू महतो, मोहन महतो, दासो प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे. तीन पुत्रों से सबसे थे इंद्रनाथ पटेल : पूर्व विधायक खीरू महतो के तीन पुत्रों में इंद्रनाथ पटेल बड़े पुत्र थे. वह सीसीएल में नौकरी के साथ -साथ पिता की राजनीति में सहयोग करते हुए समाज सेवा में लगे रहते थे. उनके एक पुत्र व एक पुत्री हंै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >