ग्रामीणों ने पीओ को सौंपा मांग पत्र

कुजू. सीसीएल सारूबेड़ा परियोजना विस्थापित संघर्ष मोरचा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को परियोजना पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया. जिसमें गलत नीतियों व कार्यों की रोकथाम समेत 12 सूत्री मांग शामिल है. आवेदन में आउट सोर्सिंग टेंडर जो 24 फरवरी को छह वर्षों के लिए किया जा रहा है को निरस्त करने, सीओसीपी अंतर्गत 30 लाख […]

कुजू. सीसीएल सारूबेड़ा परियोजना विस्थापित संघर्ष मोरचा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को परियोजना पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया. जिसमें गलत नीतियों व कार्यों की रोकथाम समेत 12 सूत्री मांग शामिल है. आवेदन में आउट सोर्सिंग टेंडर जो 24 फरवरी को छह वर्षों के लिए किया जा रहा है को निरस्त करने, सीओसीपी अंतर्गत 30 लाख टन कोयले की जो उत्पादन क्षमता है, उसमें ओसीसीएल मजदूर द्वारा कार्य करने, सारूबेड़ा सीओसीपी को सुचारु रूप से चलाने के लिए रैयतों की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत अन्य मांग शामिल है. मांग पत्र सौंपनेवालों में संतोष कुमार महतो, मंसूर अली, चितरंजन महतो, लालदेव मांझी, अशोक महतो, अमित कुमार महतो, भुनेश्वर महतो, सुनील कुमार महतो, नीरमोहन प्रसाद, विनोद महतो समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >