मजदूरों ने अधिकारियों को रोका

डीएलएफ प्लांट आश्वासन के बाद हटे मजदूर रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएलएफ पावर प्लांट में ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को गेट के समक्ष प्रदर्शन किया और प्लांट के अंदर जा रहे अधिकारियों को जाने से रोक दिया. मजदूरों का कहना था कि उप श्रमायुक्त के आदेश का यहां पालन नहीं किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा […]

डीएलएफ प्लांट आश्वासन के बाद हटे मजदूर रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएलएफ पावर प्लांट में ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को गेट के समक्ष प्रदर्शन किया और प्लांट के अंदर जा रहे अधिकारियों को जाने से रोक दिया. मजदूरों का कहना था कि उप श्रमायुक्त के आदेश का यहां पालन नहीं किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा यहां मनमानी की जा रही है. इस दौरान डीएलएफ इंचार्ज संजय सिंह ने मजदूरों से कहा कि उनकी मांगों को प्रबंधन तक पहुंचाया जायेगा. इसके बाद मजदूर गेट से हटे. मौके पर नागेश्वर महतो, बरतू महतो, महेंद्र महतो, मो अली, श्रीराम करमाली, राजेंद्र मुंडा, निर्मल मुंडा, मूर्ति राम करमाली आदि शामिल थे. उधर, नौ मार्च को इस मामले को लेकर डीएलसी कार्यालय, हजारीबाग में त्रिपक्षीय वार्ता की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >