घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप

जांच पड़ताल की मांग गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य सरिता देवी ने कहा है कि डाड़ी गांव के टटवाटांड़ टोला में सरकारी योजना से आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें प्राक्कलन के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. वार्ड सदस्य […]

जांच पड़ताल की मांग गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य सरिता देवी ने कहा है कि डाड़ी गांव के टटवाटांड़ टोला में सरकारी योजना से आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें प्राक्कलन के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. वार्ड सदस्य ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत बीडीओ से की गयी है, लेकिन अभी तक उनके द्वारा इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि इसकी जांच -पड़ताल कर अविलंब उचित कदम नहीं उठाया गया, तो इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >