कमेटी गठन करने का निर्णय हुआ

रजरप्पा.अखिल झारखंड श्रमिक संघ की क्षेत्रीय शाखा की बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट में हुई. इसमें संघ व विस्थापित पुनर्वास समितियों के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया कि पुनर्गठन से पूर्व पीट मीटिंग करके श्रमिकों को कमेटी गठन और भागीदारी की जानकारी दी गयी है. 25 फरवरी को रजरप्पा […]

रजरप्पा.अखिल झारखंड श्रमिक संघ की क्षेत्रीय शाखा की बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट में हुई. इसमें संघ व विस्थापित पुनर्वास समितियों के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया कि पुनर्गठन से पूर्व पीट मीटिंग करके श्रमिकों को कमेटी गठन और भागीदारी की जानकारी दी गयी है. 25 फरवरी को रजरप्पा वाशरी, 27 फरवरी को परियोजना एवं तीन मार्च को महाप्रबंधक इकाई का गठन किया जायेगा. पुनर्गठन की जिम्मेवारी अध्यक्ष लुकेश्वर चौधरी को दी गयी है. बैठक की अध्यक्षता शंकर चौरसिया ने की. संचालन सुरेश राम ने किया. मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद वर्मा, रामेश्वर महतो, महीपाल महतो, लक्ष्मीनारायण नोनिया, राधे प्रसाद, श्रीधर चौधरी, बसीर अंसारी, किशुन लाल साव, शिव शंकर महतो, शांतनु सरकार, भागीरथ मानकी, महावीर चौधरी, भानु चौधरी, प्रयाग, अर्जुन राम, ललित महतो, भागीरथ महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >