लोहा चोरी पर रोक को लेकर पत्र

उरीमारी. एनसीओइए के सयाल शाखा सचिव बासुदेव साव ने लोहा चोरी पर रोक लगाने को लेकर बरका-सयाल के जीएम को पत्र लिखा है. श्री साव ने पत्र में बताया है कि सयाल डी परियोजना में लगातार लोहा चोरी की घटना हो रही है. 25 दिसंबर 2014 को सीएचपी में लोहा काटा गया. तीन जनवरी 2015 […]

उरीमारी. एनसीओइए के सयाल शाखा सचिव बासुदेव साव ने लोहा चोरी पर रोक लगाने को लेकर बरका-सयाल के जीएम को पत्र लिखा है. श्री साव ने पत्र में बताया है कि सयाल डी परियोजना में लगातार लोहा चोरी की घटना हो रही है. 25 दिसंबर 2014 को सीएचपी में लोहा काटा गया. तीन जनवरी 2015 में माइंस पर टिपलर को काटा गया. 14 फरवरी 2105 को सीएचपी में सैकड़ों टन लोहा काट लिया गया. सयाल डी परियोजना का सीएचपी जीएम कार्यालय के ठीक सामने है. इस कार्य में प्रबंधन व प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है. सुरक्षा विभाग भी मौन है. श्री साव ने कहा कि इस बाबत सयाल के पीओ को मौखिक सूचना दी गयी है. पत्र में बताया है कि प्रक्षेत्र में एक संगठित गिरोह द्वारा लोहा चोरी को अंजाम दिया जा रहा है. प्रक्षेत्र के सभी कोलियरी में लोहा चोरी की घटना हो रही है. चोरों द्वारा गैस कटर व वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे सीसीएल को काफी नुकसान पहुंच रहा है. पत्र में लोहा चोरी पर रोक लगाने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >