्र्रग्रामीणों व डंपर मालिकों के बीच झड़प

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के आंतरिक कोयला ढुलाई करने वाली कंपनी में नौकरी की मांग कर रहे भूताही व पुंडी गांव के ग्रामीणों के साथ स्थानीय डंपर ऑनरों की झड़प हो गयी. मौके पर पुलिस ने मामले को शांत कराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में आंतरिक कोयला परिवहन […]

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के आंतरिक कोयला ढुलाई करने वाली कंपनी में नौकरी की मांग कर रहे भूताही व पुंडी गांव के ग्रामीणों के साथ स्थानीय डंपर ऑनरों की झड़प हो गयी. मौके पर पुलिस ने मामले को शांत कराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में आंतरिक कोयला परिवहन का काम पहले टायकुन कंपनी करती थी. अब यह काम नरेश कुमार कंपनी को मिला है. स्थानीय ग्रामीणों ने नरेश कुमार कंपनी से रोजगार की मांग की. डंपर ऑनरों का कहना था कि वे रोजगार के लिए कंपनी का प्लांट आदि बंद कर सकते हैं, उनकी गाड़ी नहीं. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गयी. बाद में पुलिस ने मामला सुलझाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >