विवाद दूर होने तक यथास्थिति बनाये रखें

उप श्रमायुक्त, यूनियन प्रतिनिधि व डीएलएफ प्रबंधन के बीच वार्ता गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में गिद्दी सी व रजरप्पा डीएलएफ मुद्दे को लेकर झारखंड इंजीनियरिंग कामगार यूनियन, मजदूर संगठन समिति के प्रतिनिधियों व डीएलएफ प्रबंधन के बीच हजारीबाग में वार्ता हुई. उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार दत्ता ने डीएलएफ प्रबंधन, मजदूर नेता मिथिलेश सिंह व […]

उप श्रमायुक्त, यूनियन प्रतिनिधि व डीएलएफ प्रबंधन के बीच वार्ता गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में गिद्दी सी व रजरप्पा डीएलएफ मुद्दे को लेकर झारखंड इंजीनियरिंग कामगार यूनियन, मजदूर संगठन समिति के प्रतिनिधियों व डीएलएफ प्रबंधन के बीच हजारीबाग में वार्ता हुई. उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार दत्ता ने डीएलएफ प्रबंधन, मजदूर नेता मिथिलेश सिंह व यूनियन प्रतिनिधियों की बातें सुनी. उप श्रमायुक्त ने डीएलएफ प्रबंधन से कहा कि जब तक यह विवाद दूर नहीं होता है, तब तक यथास्थिति बनाये रखें. उन्होंने अस्थायी मजदूरों को काम पर वापस रखने का निर्देश दिया. वार्ता में तय हुआ कि नौ मार्च को इस विवाद को दूर करने के लिए डीएलएफ व सीसीएल प्रबंधन के सक्षम पदाधिकारियों के साथ पुन: वार्ता की जायेगी. मालूम हो कि पिछले माह में डीएलएफ के ठेकेदार ने अपना कार्य समेट लिया है. उनके इस कदम से मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. डीएलएफ में पिछले एक माह से अधिक दिनों से बिजली उत्पादन ठप है. वार्ता में यूनियन प्रतिनिधि की ओर से सुनील कुमार सिंह, गोपाल राम, जगदीश राम, रूपेश, मो कुदूस, सरफुल रजा, इम्तियाज, शाहिद, तहसीन, टिकेश्वर महतो, शिवचरण आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >