सुविधा बहाल हो, तब लेंगे भूमि

गोला. पुनर्वास एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड के रुंडई सोंटई गांव का दौरा किया. विस्थापितों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. 15 डिसमिल भूमि देने की घोषणा की. पर विस्थापितों ने भूमि लेने से इनकार किया. कहा कि पुनर्वास स्थल में बिजली, पानी व चिकित्सा का घोर अभाव है. जब […]

गोला. पुनर्वास एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड के रुंडई सोंटई गांव का दौरा किया. विस्थापितों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. 15 डिसमिल भूमि देने की घोषणा की. पर विस्थापितों ने भूमि लेने से इनकार किया. कहा कि पुनर्वास स्थल में बिजली, पानी व चिकित्सा का घोर अभाव है. जब तक यह सुविधाएं बहाल नहीं की जायेगी, तब तक भूमि नहीं लेंगे. इस दौरान विभाग के विजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, रामाकांत, शंकर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >