रैयत विस्थापित मोरचा के लोग रांची गये

फोटो फाइल उरीमारी001 में रवाना होते रैविमो के लोगभूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेना होगाउरीमारी.रैयत विस्थापित मोरचा बरका सयाल क्षेत्र समेत पोटंगा पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को रांची के सीसीएल मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए झंडा-बैनर के साथ रवाना हुए. नेतृत्व पंचायत अध्यक्ष सोनाराम कर रहे थे, वहीं बरका-सयाल क्षेत्र के […]

फोटो फाइल उरीमारी001 में रवाना होते रैविमो के लोगभूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेना होगाउरीमारी.रैयत विस्थापित मोरचा बरका सयाल क्षेत्र समेत पोटंगा पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को रांची के सीसीएल मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए झंडा-बैनर के साथ रवाना हुए. नेतृत्व पंचायत अध्यक्ष सोनाराम कर रहे थे, वहीं बरका-सयाल क्षेत्र के कमेटी का नेतृत्व कौलेश्वर मांझी, मोहन मांझी व मोहन सोरेन कर रहे थे. नेताओं ने कहा कि भारत सरकार को भूमि अध्यादेश को वापस लेना होगा. यह अध्यादेश विस्थापितों के हक में नहीं है. आगे कहा गया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लेकर आयी है. रांची रवाना होनेवालों में सुबित राम किस्कू, जुरा सोरेन, राज कपूर सोरेन, शिव नारायण मांझी, तालू बेसरा, उमेश, बिहारी मांझी, कमलेश सोरेन, कार्तिक, चेतलाल मरांडी, राजू सोरेन, सुगी देवी, सूरती देवी, रमेश सोरेन, महादेव सोरेन, सुनीता देवी, संजय करमाली, संतोष सिंह, विनोद, हांदू मुंडा, दिनेश टुडू, पंकज, राजू करमाली, महावीर मुर्मु, बहादुर मरांडी, बहादुर मांझी, मनाराम टुडू, विजय सोरेन, बबलू करमाली आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >