ठंड से विक्षिप्त बिरहोर की मौत

कुजू : बजरंगबली मंदिर, सारूबेड़ा के परिसर में ठंड लगने से सोमवार को विक्षिप्त बिरहोर की मौत हो गयी. इसकी जानकारी आरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया पति अजय सिंह ने कुजू पुलिस व मांडू प्रखंड मुख्यालय को दी. समाचार लिखे जाने तक आस -पास के लोग मृतक के परिजनों से संपर्क करने में लगे थे. […]

कुजू : बजरंगबली मंदिर, सारूबेड़ा के परिसर में ठंड लगने से सोमवार को विक्षिप्त बिरहोर की मौत हो गयी. इसकी जानकारी आरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया पति अजय सिंह ने कुजू पुलिस व मांडू प्रखंड मुख्यालय को दी. समाचार लिखे जाने तक आस -पास के लोग मृतक के परिजनों से संपर्क करने में लगे थे.
जानकारी के अनुसार, उक्त बिरहोर करीब डेढ़- दो माह से मंदिर परिसर में रह कर भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रहा था. सोमवार दोपहर बिरहोर ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बिरहोर के परिजन सुगिया क्षेत्र में रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >