सोनडीमरा : बरलंगा पुलिस ने बंगाल सीमा क्षेत्र के डाकागाढ़ा के समीप दो कोयला लदे ट्रक (जेएच 19ए-3848) एवं (जेएच19ए-6751) को जब्त किया. दोनों वाहनों को पुलिस थाना ले गयी है. थाना प्रभारी जीतन महली ने बताया कि ट्रकों के कागजात की जांच की जा रही है.
बताया जाता है कि दोनों ट्रकों में अवैध कोयला लोड कर बंगाल भेजा जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी कर दोनों ट्रकों को पकड़ लिया.
