अरगडा व बरका-सयाल फाइनल में

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अरगडा व बरका-सयाल की टीम पहुंच गयी. अरगडा ने पांच विकेट से और बरका-सयाल ने आठ विकेट से जीत हासिल की. गिद्दी सी में बुधवार को दिन के 10 बजे से फाइनल मैच खेला जायेगा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक आरएस महापात्रो उपस्थित […]

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अरगडा व बरका-सयाल की टीम पहुंच गयी. अरगडा ने पांच विकेट से और बरका-सयाल ने आठ विकेट से जीत हासिल की. गिद्दी सी में बुधवार को दिन के 10 बजे से फाइनल मैच खेला जायेगा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक आरएस महापात्रो उपस्थित रहेंगे.

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच बरका-सयाल बनाम सीसीएल मुख्यालय रांची के बीच खेला गया. टॉस जीत कर सीसीएल मुख्यालय रांची की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 115 रन बनायी. समर ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 24 रन बनाये. बरका-सयाल की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया. विजेता टीम के खिलाड़ी जयदीप ने 58 रन की पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
अरगडा की टीम हुई विजयी : दूसरा सेमीफाइनल मैच अरगडा बनाम एनके एरिया के बीच खेला गया. टॉस जीत कर एनके एरिया ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 115 रन बनायी. अरगडा की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत के आवश्यक रन बना लिये. राहुल सिंह ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 46 रन की पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच के दौरान अरगडा महाप्रबंधक एसएस अहमद, वरीय खेल पदाधिकारी आदिल हुसैन, जनार्दन प्रसाद, मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, मोनाजिर हुसैन, जन्मेजय सिंह, निर्भय शंकर आदि उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में ज्योति कुमार, सुमित यादव, सैनाथ गंझू, सतीश चौधरी, मधुसूदन सिंह, गौतम बनर्जी, मेघलाल, देवनारायण सिंह, अशोक लाल, बीडी सिंह, संजीव कुमार आदि लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >