झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

14 चितरपुर जी हाथियों द्वारा गिराया गया घर.आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त किया10 मन धान चट कर गयासोनडीमरा. गोला वन क्षेत्र के बाबलोंग, जाराडीह में मंगलवार की रात एक हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. आधा दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार एक हाथी अपने झुंड […]

14 चितरपुर जी हाथियों द्वारा गिराया गया घर.आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त किया10 मन धान चट कर गयासोनडीमरा. गोला वन क्षेत्र के बाबलोंग, जाराडीह में मंगलवार की रात एक हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. आधा दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार एक हाथी अपने झुंड से भटक कर गांव की ओर आ गया. उसने जाराडीह गांव के टुना मांझी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावे बाबलोंग गांव के रामदेव मांझी, जलेश्वर मांझी, इंदु मांझी, मुटूर मांझी, अघनु मांझी, जीतराम मांझी के घर को ढाह दिया. वहीं लोगों के घरों में रखा लगभग 10 मन धान हाथी चट कर गया. ग्रामीणों ने मशाल जला कर व ढोल बजा कर हाथी को गांव से भगाया. लगातार हाथियों के उत्पात से गोला वन क्षेत्र के लोग दहशत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >