छह पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने भरा परचा

14 आर-एच-चुनाव प्रभारी के समक्ष नामांकन जमा करते उम्मीदवार.रामगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 18 कोरामगढ़. रामगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 18 जनवरी को होगा. नामांकन के अंतिम दिन 14 जनवरी तक छह पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया. चुनाव प्रभारी मिथिलेश कुमार सिन्हा व प्रदीप हैं. श्री सिन्हा […]

14 आर-एच-चुनाव प्रभारी के समक्ष नामांकन जमा करते उम्मीदवार.रामगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 18 कोरामगढ़. रामगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 18 जनवरी को होगा. नामांकन के अंतिम दिन 14 जनवरी तक छह पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया. चुनाव प्रभारी मिथिलेश कुमार सिन्हा व प्रदीप हैं. श्री सिन्हा ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 16 जनवरी है. अंतिम दिन तक अध्यक्ष के लिए इंदुभूषण उर्फ रामबाबू, निलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए उत्तम चौधरी, अतुलेश कुमार, तारकेश्वर सिन्हा, सचिव के लिए आलोक कुमार, श्रवण अग्रवाल, सह सचिव के लिए नागेंद्र प्रसाद अग्रवाल, विमलेश कुमार, संतोष कुमार रंजन, कोषाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार गुप्ता व संगठन मंत्री के लिए बुद्धदेव गुप्ता ने नामांकन किया है. उन्होंने बताया कि मतदान 18 जनवरी को चेंबर भवन के सभागार में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगा. चुनाव में 350 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >