14आर-एफ -मेले का उदघाटन करते अतिथि, जी-कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार.महादेव चट्टान कैथा में टुसू मेला का आयोजनगीत-नृत्य के कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांधारामगढ़. गोबरदहा दामोदर नदी तट के महादेव चट्टान पर स्थापित महादेव मंदिर में मकर संक्रांति सह टुसू मेला का आयोजन किया गया. संचालन राजेंद्र कुमार महतो ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार महतो व अतिथि के रूप में पंसस काशीनाथ मुंडा, संजय करमाली, संजय कुमार, सुदर्शन महतो, मेला समिति अध्यक्ष कैलाश महतो मौजूद थे. मौके पर तिवारी महतो ने कहा कि टुसू मेला हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. मनोज महतो ने कहा कि मेला में ग्रामीण आवश्यक खरीदारी करते हैं. साथ ही पूजा व मनोरंजन का आनंद उठाते हैं. इस दौरान एकता म्यूजिकल ग्रुप भुरकुंडा की टीम ने नागपुरी नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. गायक दिल्लू दिलवाला, सुधीर, गायिका रूबी, मीना देवी ने गीतों से समां बांधे रखा. वहीं रिया ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. आर्गन पर जेके, गिटार पर संतु, पैड पर अजय, डिस गिटार पर डीके, मांदर सुरेंद्र, बांसुरी सोमनाथ, ढोलक पर शेरू ने सहयोग किया. इससे पूर्व सुबह में काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने दामोदर नदी में स्नान कर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की.
टुसू मेला हमारी संस्कृति की पहचान : तिवारी महतो
14आर-एफ -मेले का उदघाटन करते अतिथि, जी-कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार.महादेव चट्टान कैथा में टुसू मेला का आयोजनगीत-नृत्य के कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांधारामगढ़. गोबरदहा दामोदर नदी तट के महादेव चट्टान पर स्थापित महादेव मंदिर में मकर संक्रांति सह टुसू मेला का आयोजन किया गया. संचालन राजेंद्र कुमार महतो ने किया. मुख्य अतिथि के रूप […]
