ठेकेदार ने डीएलएफ से अपना कार्य समेटा

76 मजदूरों के समक्ष संकट उत्पन्न गिद्दी(हजारीबाग).ठेकेदार ने डीएलएफ प्लंाट से अपना कार्य समेट लिया है. इसे लेकर ठेकेदार ने प्लांट में नोटिस चिपकाया है. ठेकेदार के इस कदम से प्लांट में कार्य करने वाले 76 मजदूरों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है. ठेकेदार का कहना है कि डीएलएफ कंपनी से जनवरी माह में […]

76 मजदूरों के समक्ष संकट उत्पन्न गिद्दी(हजारीबाग).ठेकेदार ने डीएलएफ प्लंाट से अपना कार्य समेट लिया है. इसे लेकर ठेकेदार ने प्लांट में नोटिस चिपकाया है. ठेकेदार के इस कदम से प्लांट में कार्य करने वाले 76 मजदूरों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है. ठेकेदार का कहना है कि डीएलएफ कंपनी से जनवरी माह में ही वर्क ऑडर समाप्त हो गया है. इस वजह से हमने वहां से कार्य समाप्त करने का निर्णय लिया है. डीएलएफ प्लांट प्रबंधन का कहना है कि ठेकेदार ने जो कदम उठाया है, उसकी जानकारी हमें मिली है. डीएलएफ प्रबंधन ने यह भी संकेत दिया है कि सीसीएल समझौते के तहत पैसे का भुगतान नहीं कर रहा है. इस वजह से यह परेशानी आने वाले दिनों में बरकरार रह सकती है. हालांकि प्रबंधन का कहना है कि समझौते के तहत डीएलएफ को पैसे का भुगतान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >