सदस्यता रद्द करने की मांग

गिद्दी (हजारीबाग). नारी मुक्ति मोरचा की सदस्यों ने डाड़ी बीडीओ को एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि गिद्दी ख पंचायत के पांच नंबर वार्ड सदस्य मोहन चंद्रवंशी अवैध ढंग से शराब की बिक्री करते हैं. मोरचा की पहल पर पुलिस ने उनकी दुकान से शराब बरामद किया था. इसे लेकर […]

गिद्दी (हजारीबाग). नारी मुक्ति मोरचा की सदस्यों ने डाड़ी बीडीओ को एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि गिद्दी ख पंचायत के पांच नंबर वार्ड सदस्य मोहन चंद्रवंशी अवैध ढंग से शराब की बिक्री करते हैं. मोरचा की पहल पर पुलिस ने उनकी दुकान से शराब बरामद किया था. इसे लेकर गिद्दी थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है. उनके इस कृत्य से पंचायत में गलत संदेश जा रहा है. मोरचा सदस्यों ने वार्ड सदस्य की सदस्यता अविलंब रद्द करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >