मरार में 215 फार्म जमा हुए

फोटो फाइल 13आर-सी-शिविर में फार्म जमा कराते लोग.रामगढ़. अंचलाधिकारी रामगढ़ के निर्देश पर मरार पंचायत भवन में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा विधवा/ विकलांगता लाभ के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 215 पेंशन की पात्रता के लिए महिला व नि:शक्तों ने फार्म जमा किया. इस दौरान आवेदकों से दो पासपोर्ट […]

फोटो फाइल 13आर-सी-शिविर में फार्म जमा कराते लोग.रामगढ़. अंचलाधिकारी रामगढ़ के निर्देश पर मरार पंचायत भवन में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा विधवा/ विकलांगता लाभ के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 215 पेंशन की पात्रता के लिए महिला व नि:शक्तों ने फार्म जमा किया. इस दौरान आवेदकों से दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक व आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा ली गयी. सीआइ अनिल कुमार ने बताया कि जो बचे ग्रामीण होंगे, वे अपना फार्म मरार मुखिया को जमा कर सकते हैं. शिविर के आयोजन में अंचल कर्मचारी नरेश कुमार वर्मा, समाजसेवी सह कांग्रेस नेता शंकर मिश्रा, उमेश प्रसाद, सज्जन पारिक, वार्ड राजेश श्रीवास्तव, छोटेलाल प्रसाद, अनीता देवी आदि ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >