15 से जमा होंगे फॉर्म रामगढ़. अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के कम आच्छादन वाले पंचायतों व वार्डों में विशेष सर्वेक्षण शिविर की तिथि तय की गयी है. इसके तहत 15 जनवरी को कोठार, उसरा, सोसो, बारलौंग, 16 जनवरी को छतरमांडु, लारीकला, सुकरीगडा, 17 जनवरी को कुंदरूकला, दुलमी, इचातु, 19 जनवरी को जमीरा, चितरपुर पूर्वी, चितरपुर पश्चिमी, 20 जनवरी को चितरपुर उतरी, चितरपुर दक्षिणी, मायल, 21 जनवरी को बोरोबिंग, बड़कीपोना, सीरू, 22 जनवरी को सिकनी, होंहे, पोटमदगा, 23 जनवरी को कुल्ही, भुचुंगहीह, मारंगमरचा, सेवई उतरी व सेवई दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत भवन में बीएलओ, जेएसएस, एलइओ, बीइओ, बीएचएओ आदि पदाधिकारी की उपस्थिति में शिविर लगा कर फार्म जमा किये जायेंगे. पेंशन की पात्रता के लिए लाभुकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक व यूआइडी कार्ड फार्म के साथ संलग्न करना आवश्यक है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की तिथि निर्धारित
15 से जमा होंगे फॉर्म रामगढ़. अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के कम आच्छादन वाले पंचायतों व वार्डों में विशेष सर्वेक्षण शिविर की तिथि तय की गयी है. इसके तहत 15 जनवरी को कोठार, उसरा, सोसो, बारलौंग, 16 जनवरी को छतरमांडु, लारीकला, सुकरीगडा, 17 जनवरी को कुंदरूकला, […]
