स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

फोटो फाइल 12आर-जी- मौके पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग.रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर व प्रो सतीश ने दीप जला कर किया. समारोह में राजेश ठाकुर ने कहा […]

फोटो फाइल 12आर-जी- मौके पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग.रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर व प्रो सतीश ने दीप जला कर किया. समारोह में राजेश ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में हुए धर्म संसद में भारत के खोये सम्मान व गौरव को दिलाया था. वहां से लौटने पर उन्होंने भारत में आह्वान किया कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत. भारत का यह पहला वैचारिक आंदोलन था. मुख्य वक्ता प्रो सतीश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म संसद में की गयी सिंह गर्जना को आज भी याद किया जाता है. कार्यक्रम में दिलीप यादव, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, अंश पांडेय, राजेश बेदिया, सौरभ जायसवाल, दीपक कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार, मनोरंजन कुमार, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सरिता कुमारी, गुडि़या कुमारी, गीता, पूनम, मंजू कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >