गिद्दी(हजारीबाग). सरस्वती विद्या मंदिर सिरका में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी तसवीर पर मार्ल्यापण किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत झा ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों से स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलने की अपील की. कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनावरत आगे बढ़ते रहना चाहिए. प्राचार्य शिवकुमार चौधरी ने कहा कि जिस देश की संस्कृति व साहित्य जितना सुदृढ़ होगा, वह देश उतना ही समृद्ध होगा. स्वामी विवेकानंद जी आत्मनिर्भर व चरित्र निर्माणयुक्त शिक्षा पर बल देते थे. आज इसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. समारोह में प्राचार्य शिवकुमार चौधरी ने सेवानिवृत शिक्षक कमलाकांत झा को सम्मानित किया. इस अवसर पर शिक्षक कुंजलाल प्रजापति, विजय कुमार पांडेय, संजय कुमार, विश्वनाथ दूबे, शैलेंद्र कर्ण, प्रदीप राय, अनिता चौधरी आदि उपस्थित थे.
सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया
गिद्दी(हजारीबाग). सरस्वती विद्या मंदिर सिरका में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी तसवीर पर मार्ल्यापण किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत झा ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों से स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलने की अपील की. कहा कि बच्चों को अपने […]
