मारवाड़ी युवा मंच ने ली स्वच्छता की शपथ

सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान चलायाफोटो फाइल 11आर-ई-सुभाष जी की प्रतिमा के समक्ष मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्य.रामगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान में रविवार से मारवाड़ी युवा मंच भी शामिल हो गया है. रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच […]

सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान चलायाफोटो फाइल 11आर-ई-सुभाष जी की प्रतिमा के समक्ष मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्य.रामगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान में रविवार से मारवाड़ी युवा मंच भी शामिल हो गया है. रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे भारत में एक साथ 500 शहरों में सफाई अभियान चलाया. इस अभियान में एक लाख 11 हजार मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य शामिल हुए. इस अभियान में मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ शाखा के लोग भी शामिल हुए. मारवाड़ी युवा मंच की रामगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने रविवार को सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान चलाया. मारवाड़ी युवा मंच के लोगों ने स्वच्छता से संबंधित 10 शपथ भी ली. मौके पर मंच के गोविंद मेवाड़, रमेश बौंदिया, किशोर जाजू, रामधन शर्मा, विमल जाजू, निर्मल जाजू, निर्मल गोयल, जगदीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, आशीष नेमानी, रवि चौधरी, प्रभात अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लोकेश बगडि़या, राहुल शर्मा, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >