भाकपा पीटीपीएस शाखा का सम्मेलन पतरातू.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पीटीपीएस के शाखा सम्मेलन का आयोजन रविवार को यूनियन कार्यालय में किया गया. उदघाटन भाषण पतरातू लोकल कमेटी के सचिव रामफल बेदिया ने दिया. सम्मेलन में मुख्य रूप से पतरातू रेलवे कॉलोनी के मथुरा प्रसाद, वीरेंद्र कुमार प्रसाद सिंह व विनोद जी ने अपने विचार प्रकट किये. इसके बाद सचिव रामप्रकाश राम ने प्रतिवेदन व आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इसके बाद अगले सत्र के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें सचिव प्रभात कुमार, सहायक सचिव रामप्रकाश राम, संतोष कुमार सिन्हा समेत कार्यकारिणी सदस्यों में वाइपी गुप्ता, सत्यनारायण साह, अनंत प्रसाद, आरएस महतो, ओम प्रकाश प्रसाद, उषा सिंह, कमला सिन्हा, सीमा राय, केदार सिंह, स्नेहल पीयूष व केदारनाथ का चयन किया गया. अगले सत्र में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर आरएस गुप्ता, क्रांति सिंह, शीला देवी, सावित्री गुप्ता, मीना देवी, मोहन झा, कार्तिक प्रमाणिक, कैला मुंडा, अफजल हुसैन, पोचाई प्रसाद, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे.
नयी कमेटी का गठन किया गया
भाकपा पीटीपीएस शाखा का सम्मेलन पतरातू.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पीटीपीएस के शाखा सम्मेलन का आयोजन रविवार को यूनियन कार्यालय में किया गया. उदघाटन भाषण पतरातू लोकल कमेटी के सचिव रामफल बेदिया ने दिया. सम्मेलन में मुख्य रूप से पतरातू रेलवे कॉलोनी के मथुरा प्रसाद, वीरेंद्र कुमार प्रसाद सिंह व विनोद जी ने अपने विचार प्रकट किये. […]
