झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक कुजू.झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को पब्लिक उच्च विद्यालय, कुजू में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कमलराज ने की. संचालन दिनेश कुमार महतो ने किया. बैठक में मांडू में मार्च 2014 एवं गोला प्रखंड के मार्च, अप्रैल 2014 तथा दुलमी, पतरातू प्रखंड के पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय पर चर्चा हुई. कई पारा शिक्षकों के बकाये एरियर की मांग को लेकर 17 जनवरी को शिक्षा परियोजना कार्यालय, रामगढ़ के समक्ष धरना-प्रदर्शन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि छह जनवरी को प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम की वार्ता हुई थी. इसमें सीएम ने कहा था कि पारा शिक्षकों के मसले पर वह गंभीर हैं. जल्द ही सभी पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मौके पर सुनील कुमार महतो, राजेश, नरेश प्रजापति, सुजीत कुमार गुप्ता, फिरोज अहमद, माया मिश्रा, पन्नालाल मुरमू, कामेश्वर राणा, गुलाम, किरण राज, जुली मिश्रा, राजेश करमाली, बसंती शेख मोहम्मद, संजय रविदास, भोला, रामेश्वर महतो, देनु मांझी, जीतेंद्र, दीपक कुमार, सुनील मुसहर, शंकर करमाली, लाल मोहम्मद, गोपाल राम, रामबालक सिंह, सुनीता आदि उपस्थित थे.
मानदेय को लेकर 17 से धरना-प्रदर्शन
झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक कुजू.झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को पब्लिक उच्च विद्यालय, कुजू में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कमलराज ने की. संचालन दिनेश कुमार महतो ने किया. बैठक में मांडू में मार्च 2014 एवं गोला प्रखंड के मार्च, अप्रैल 2014 तथा दुलमी, पतरातू […]
