10आर-जी-बैठक में एसडीओ व अन्य.रामगढ़. एसडीओ केके राजहंस की अध्यक्षता में टीवीएनएल के अधिकारियों व कोयला आपूर्ति करनेवाले ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई. जिसमें अंडर लोड वाहन चलाने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के तहत डंपर में नौ टन तथा हाइवा में 16 टन कोयला जायेगा. कोयला को तिरपाल से ढंक कर ले जाने, पानी का नियमित छिड़काव करने, स्कूल के लगने व छुट्टी होने के समय ढुलाई रोकने का भी निर्णय लिया गया. एसडीओ ने बताया कि इस बैठक से पूर्व वेस्ट बोकारो व सीसीएल के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर वाहनों को सरकारी नियमों के अनुरूप माल ढुलाई का निर्देश दिया गया है. बैठक में टीवीएनएल के जीएम जीआर दास, एसइ प्रदीप कुमार डुंगडुंग, कार्यपालक अभियंता किशोर कुमार, कुजू ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद, ट्रांसपोर्टर तिलक राज मंगलम, अजय जैन, दयानंद मोदी आदि मौजूद थे.
अंडरलोड वाहन चलाने का निर्णय
10आर-जी-बैठक में एसडीओ व अन्य.रामगढ़. एसडीओ केके राजहंस की अध्यक्षता में टीवीएनएल के अधिकारियों व कोयला आपूर्ति करनेवाले ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई. जिसमें अंडर लोड वाहन चलाने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के तहत डंपर में नौ टन तथा हाइवा में 16 टन कोयला जायेगा. कोयला को तिरपाल से ढंक कर ले जाने, पानी […]
