ग्रामीण महिलाओं ने साइडिंग जाम की

चैनपुर. सूत्री मांगों को लेकर अतना राणा टोला, बैंकर मिर्जा टोला, भुइयां टोला, पिपरगढ़ा के विस्थापित महिलाओं ने शनिवार को वेस्ट बोकारो के टिस्को साइडिंग को जाम कर दिया. आंदोलन कर रहे महिलाओं का कहना था कि उन लोगों द्वारा चार मई 2014 को आंदोलन किया गया था. जिसमें टिस्को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई […]

चैनपुर. सूत्री मांगों को लेकर अतना राणा टोला, बैंकर मिर्जा टोला, भुइयां टोला, पिपरगढ़ा के विस्थापित महिलाओं ने शनिवार को वेस्ट बोकारो के टिस्को साइडिंग को जाम कर दिया. आंदोलन कर रहे महिलाओं का कहना था कि उन लोगों द्वारा चार मई 2014 को आंदोलन किया गया था. जिसमें टिस्को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी. वार्ता में लिये गये निर्णय को प्रबंधन द्वारा आठ माह बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया गया. जिससे मजबूर होकर ग्रामीण महिलाओं ने दुबारा आंदोलन शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था. आंदोलन करने वालों में जुबैदा खातुन, बबीता देवी, रेहाना खातुन, रीना देवी, सैमुल निशा, अर्पणा देवी, रशिदा खातुन, सवीना प्रवीण, रिंकी देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, शारदा देवी, शमीना खातून, सुनिता देवी, तिलकी देवी, बुधनी देवी, पानो देवी, तेतरी देवी, यशोदा देवी, प्रियांशो देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >