फोटो फाइल : 10 चितरपुर जीलोगों को धोती,साड़ी देते जिप पार्षद गोला / सोनडीमरा. गोला प्रखंड रकुआ पंचायत के बुटगोड़वा टोला में मितिया देवी के जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जिप पार्षद गोविंद मुंडा, मुखिया शकुंतला देवी के द्वारा लगभग सौ लोगों को धोती, साड़ी दी गयी. इस दौरान जिप पार्षद श्री मुंडा ने कहा कि इस योजना से गरीब लोगों को लाभ पहुंचेगा. इसके अलावा सोसोकला पंचायत के भुनेश्वर मुंडा व हेमतपुर में बजरंग कुमार महथा के जविप्र दुकान में भी धोती, साड़ी का वितरण किया गया. इसके अलावे केंदवाडीह के जन वितरण प्रणाली दुकान में डीलर जयनंदन बेदिया ने 347 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी का वितरण किया. साथ ही बारघुटू में डीलर दिलीप महतो के द्वारा 64, सरलाकला में राम जीवन महतो के द्वारा 150 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी दिया गया. मौके पर उप प्रमुख शंकर दयाल महतो, मुखिया अमृत महतो ने इसका वितरण किया. हेटबरगा, बरलंगा में मुखिया अनुज कुमार, पंसस दिलीप कुमार के द्वारा कई लोगों को धोती, साड़ी दिया गया. मौके पर अयोध्या प्रसाद, महानंद महतो, हरिहर सिंह मुंडा, कपलेश्वर बेदिया, विकास कुमार, संतोष बेदिया, सुरेश कुमार रजक, राजेश्वर, निर्मल कुमार, धनेश्वर महतो, महरु तुरी, उमेश सहित कई शाम्ि२ाल थे.
... पार्षद ने धोती व साड़ी का वितरण किया
फोटो फाइल : 10 चितरपुर जीलोगों को धोती,साड़ी देते जिप पार्षद गोला / सोनडीमरा. गोला प्रखंड रकुआ पंचायत के बुटगोड़वा टोला में मितिया देवी के जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जिप पार्षद गोविंद मुंडा, मुखिया शकुंतला देवी के द्वारा लगभग […]
