साक्षात्कार की नीति तय करने पर विमर्श

झारखंड इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी की बैठक फोटो फाइल 9आर-बी-बैठक में शामिल विद्युत कर्मी.रामगढ़. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रामगढ़ परिसर में शुक्रवार को झारखंड इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुब्रतो मुखर्जी ने की. बैठक में मुख्य रूप से तकनीकी कामगारों की पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की नीति तय करने, एमएसीपी का […]

झारखंड इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी की बैठक फोटो फाइल 9आर-बी-बैठक में शामिल विद्युत कर्मी.रामगढ़. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रामगढ़ परिसर में शुक्रवार को झारखंड इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुब्रतो मुखर्जी ने की. बैठक में मुख्य रूप से तकनीकी कामगारों की पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की नीति तय करने, एमएसीपी का लाभ स्वीकृत प्रदान करने, लंबित अधिकाल भत्ता का भुगतान करने, आपातकालीन भत्ता लागू करने, अंचल परिषद सह प्रमंडलीय रामगढ़ व कुजू कमेटी के गठन पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी की मासिक बैठक सुनिश्चित करने, सेफ्टी के लिहाज से रैन कोट, गन बूट, आदि देने पर पदाधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. बैठक में श्यामल कुमार गुडि़या, सुब्रत मुखर्जी, कुलेश्वर चौधरी, सुग्रीव कुम्हार, अरविंद कुमार, अजय कुमार सिंह, सुंदरी देवी, राजनाथ महतो, अनिल खलखो, प्रयाग महतो, बालेश्वर कुमार, अनीश, संतोष बेदिया, कामेश्वर करमाली, सुमन, मनोज कुमार चौधरी, छोटेलाल यादव, बासुदेव महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >