पीटीपीएस हाई स्कूल चालू करने की मांग

पतरातू : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर पीटीपीएस हाई स्कूल को पुनः चालू करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि पीटीपीएस उच्च विद्यालय 1967 से संचालित था. इसमें सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लगभग […]

पतरातू : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर पीटीपीएस हाई स्कूल को पुनः चालू करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि पीटीपीएस उच्च विद्यालय 1967 से संचालित था. इसमें सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लगभग 2500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे. पीटीपीएस उच्च विद्यालय को बंद कर दिया गया है.

इसमें नवोदय विद्यालय को अस्थायी रूप से पढ़ाने का जिम्मा दिया गया. अब करोड़ों से बने पीटीपीएस उच्च विद्यालय को पूर्ण रूप से तोड़ कर उसी भवन पर नवोदय विद्यालय बना कर अस्थायी रूप से चलाने की बात कही जा रही है. विधायक की इस मांग का जयप्रकाश सिंह, रोचन पांडेय, चमन लाल, अनिल सिंह, सपन दास, प्रेम विश्वकर्मा, बालेश्वर बेदिया, अंजु देवी, रेखा सिंह, सुलेखा देवी, आबिद खान, शहजादा तालीम, बालेश्वर बेदिया, बलदेव राम, मोहन शुक्ला, सुजीत पटेल, बारिश खान, किशोर कुमार, डॉ मनोज गुप्ता, अनिल पांडेय, प्रोफेसर केके शर्मा, अंजन प्रसाद ने समर्थन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.