ट्रक ने तीन वाहनों को धक्का मारा, चार घायल

गोला : गोला- चारू पथ स्थित सोंटय गांव के समीप बुधवार को एलपी ट्रक तीन वाहनों को धक्का मारने के बाद पलट गया. इसमें चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद गंभीर रूप से घायल इस्तियाक अंसारी एवं मुस्लिम अंसारी को रिम्स रेफर कर […]

गोला : गोला- चारू पथ स्थित सोंटय गांव के समीप बुधवार को एलपी ट्रक तीन वाहनों को धक्का मारने के बाद पलट गया. इसमें चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद गंभीर रूप से घायल इस्तियाक अंसारी एवं मुस्लिम अंसारी को रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने वाहनों को कब्जे में कर लिया. बताया जाता है कि एलपी ट्रक (सीजी04एलबी- 3794) रांची से बोकारो जा रहा था. इस बीच सोंटय मोड़ के समीप ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया.

इससे ट्रक अनियंत्रित होकर दो ऑटो (जेएच24ई- 9610), (जेएच01एई-9611) एवं एक बिना नंबर की कार को चपेट में लेते हुए ट्रक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे यहां खड़े इस्तियाक अंसारी, मुस्लिम अंसारी, यासीन अंसारी एवं मनोवर अंसारी घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक पलटने के बाद रोड जाम हो गया. इसे दो घंटे बाद हटाया गया.

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुटे थे लोग : बताया जाता है कि गांव के नबीजान अंसारी की मृत्यु होने पर उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण जुटे हुए थे. इस बीच अचानक ट्रक के पलटने से यह घटना हुई. इसमें चार लोग घायल हो गये. कई लोग बाल-बाल बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >