70 हजार श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा
एक किमी तक लगी श्रद्धालुओं की कतार
भंडारा में शामिल हुए हजारों लोग
रजरप्पा :कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंगलवार को रजरप्पा मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. जानकारी के अनुसार पूर्णिमा को लेकर रात्रि दो बजे से ही दूर-दराज से लोग विभिन्न वाहनों से रजरप्पा मंदिर पहुंचने लगे थे.
यहां श्रद्धालुओं ने भैरवी-दामोदर संगम स्थल में आस्था की डुबकी लगायी. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा कर मत्था टेका.पूर्णिमा को लेकर यहां झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हुए थे. श्रद्धालुओं की यहां अप्रत्याशित भीड़ के कारण लगभग एक किमी तक कतार लग गयी.
कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ कर भटक गये. उन्हें मंदिर न्यास समिति द्वारा एनाउंसमेंट कर उनके परिजनों से मिलाया गया. पूजा-अर्चना कराने में शुभाशीष पंडा, अजय पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा, सुबोध पंडा, सुजीत पंडा, उत्तम पंडा, रंजीत पंडा, गुड्डू पंडा, रितेश पंडा, राकेश पंडा, पोपेश पंडा, संजीत पंडा शामिल थे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस तैनात थी.
भंडारा में शामिल हुए हजारों लोगकार्तिक पूर्णिमा को लेकर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा पंचवटी आश्रम में भंडारा का आयोजन किया गया.
